नर्मदांचल के मोती
नर्मदांचल के मोती साझा काव्य संग्रह वीडियो देखें👆 यह सांझा काव्य संग्रह "नर्मदांचल के मोती" का विमोचन दिनांक 07/12/2025 को किया जा चुका है। इस काव्य संग्रह में 53 कवियों की रचनाएं संकलित की गई हैं। इटारसी//स्थानीय नर्मदांचल के मोती साहित्य समूह द्वारा ईश्वर रेस्टोरेंट, न्यास कॉलोनी, इटारसी में 07 दिसम्बर 2025 दिन-रविवार को दोपहर 01-बजे से पुस्तक लोकार्पण समारोह एवं काव्य रस वर्षा का भव्य आयोजन किया गया।* नर्मदांचल के मोती-काव्य समूह के संयोजक रूपेंद्र गौर के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी एवं अध्यक्षता हेतु नगर पालिका परिषद, इटारसी के अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी उपस्थित हुए। इस अवसर पर काव्य संग्रह "करें बात पर गौर" हास्य व्यंग्य कुंडलियां संग्रह भाग -1 (रचयिता-रूपेंद्र गौर) पुस्तक पर सबलगढ, जिला-मुरैना से पधारे छंदकार श्री राजवीर सिकरवार ( भारती ) समीक्षा ने प्रस्तुत की तथा दूसरी पुस्तक "नर्मदांचल के मोती" (53-कवियों की साझा पुस्तक-संपाद...