संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आत्मा और प्रेम

 आत्मा और प्रेम,      मैं उस व्यक्ति से आत्मा से प्रेम करता हूं। वह मुझसे आत्मा से प्रेम करता है। उस व्यक्ति की आत्मा इस पर टिकी हुई है। उस व्यक्ति की आत्मा इसको देखने में लगी थी इसलिए इतने दिनों से बीमार होने पर भी आत्मा नहीं निकली।     ऐसा हम यदा-कदा सुनते रहते हैं, पर किसी ने यह जानने की कोशिश की, कि क्या आत्मा भी प्रेम करती है?     तो दो मिनट रुक कर सोचो...............     आत्मा अमर है, सूक्ष्म से भी सूक्ष्म है।      अगर आत्मा किसी से प्रेम करती हैं तो जब कोई व्यक्ति या जीव मरता है तो प्रेम करने वाली आत्मा उसके साथ क्यों शरीर नहीं छोड़ देती ? व्यक्ति एक दूसरे से इतना प्रेम करता है कि उसके लिए मरने-मारने के लिए तैयार हो जाता है पर वह उसकी मृत्यु पर स्वाभाविक रूप से मरता नहीं है। बहुत सी बार सुना होगा कि वह उस व्यक्ति से बहुत प्रेम करता था उसके मरने के कारण वह भी मर गया। किंतु ऐसा नहीं है ये आत्मा का प्रेम नहीं ये उसके मन-मस्तिष्क को लगे सदमे के कारण रक्त संचार में गति के बढ़ने के कारण होता है। रक्त का दबाव बढ़ने से...